8th Pay Commission Latest News: केंद्र सरकार ने जनवरी में ही आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा कर दी है। देशभर के करोड़ों कर्मचारियों की निगाहें अब इसी अपडेट पर टिकी हैं। हालांकि अभी तक पैनल के गठन की नियुक्ति नहीं हुई है, लेकिन जानकारी मिली है कि 8वें वेतन आयोग के बाद कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18,000 रुपए से बढ़कर 79,000 रुपए तक हो सकती है। कर्मचारी इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि आखिर यह कैलकुलेशन कैसे होगा और फिटमेंट फैक्टर कितना लागू होगा।
कर्मचारि महंगाई भत्ता बढ़ाकर 55% हुआ
सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए सबसे बड़ी बात यह है कि महंगाई भत्ता अब 55% तक बढ़ गया है। मार्च महीने में सरकार ने दो बार महंगाई भत्ते में इजाफा किया था। चर्चा यह भी है कि महंगाई भत्ते को अब बेसिक सैलरी में मर्ज करने की संभावना है। पिछले वेतन आयोगों में फिटमेंट फैक्टर लागू होने से पहले बेसिक वेतन में महंगाई भत्ता जोड़ा जाता था, ताकि कुल सैलरी पर फिटमेंट फैक्टर की गणना हो सके। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 8वें वेतन आयोग में भी यह प्रक्रिया जारी रह सकती है, जिससे फिटमेंट फैक्टर कम लगाकर भी वेतन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?
अगर हम सातवें वेतन आयोग के आधार पर देखें तो लेवल वन पर काम करने वाले कर्मचारियों की बेसिक सैलरी लगभग 18,000 रुपए थी। महंगाई भत्ता 55% जोड़ने पर यह लगभग 27,900 रुपए हो जाती है। अब इसी राशि पर फिटमेंट फैक्टर लागू होगा। अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 रहा, जैसा कि सातवें वेतन आयोग में था, तो सैलरी 71,703 रुपए तक पहुंच सकती है। वहीं अगर यह फैक्टर बढ़कर 2.86 हुआ तो वेतन 79,794 रुपए तक भी पहुंच जाएगा। यह कर्मचारियों के लिए एक बड़ा आर्थिक सुधार होगा, जो उनकी खरीद क्षमता और जीवन स्तर को बेहतर बनाएगा।
8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर कितना रहेगा?
सरकार ने अभी तक फिटमेंट फैक्टर पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह 1.92 से 2.86 के बीच रह सकता है।
अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 रहा, जैसा कि पहले था, तो कर्मचारियों की सैलरी ₹71,703 तक पहुंच जाएगी। अगर यह 2.86 तक बढ़ता है, तो वेतन ₹79,794 तक हो सकता है।
फिटमेंट फैक्टर और कैलकुलेशन का फॉर्मूला
फिटमेंट फैक्टर वेतन वृद्धि का मुख्य आधार होता है। यह वेतन आयोग तय करता है कि पुरानी सैलरी को कितने गुणा करके नया वेतन निर्धारित किया जाए। पिछले आयोग में यह 2.57 था, जिससे काफी बढ़ोतरी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार यह फैक्टर 1.92 से लेकर 2.86 तक हो सकता है। अगर सरकार उच्च फिटमेंट फैक्टर अपनाती है तो कर्मचारियों की सैलरी में भारी बढ़ोतरी संभव है। इसके अलावा महंगाई भत्ते को बेसिक में मर्ज करने से भी फायदे होंगे।
कर्मचारियों के लिए बड़ी उम्मीदें
8वें वेतन आयोग से जुड़ी ये खबरें कर्मचारी वर्ग में खुशी और उम्मीदें दोनों ला रही हैं। सरकारी कर्मचारियों के लिए यह बंपर बढ़ोतरी उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाएगी। अब बस सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।





