NEET UG Cutoff And Result 2025: सरकारी MBBS सीट चाहिए तो इतने नंबर जरूर लाओ, रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर, जानिए फीस और टॉप कॉलेज की डिटेल

NEET UG Cutoff And Result 2025: NEET UG 2025 का इंतजार अब खत्म होने की कगार पर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के माध्यम से रिजल्ट को लेकर जल्द ही बड़ा नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी एमबीबीएस कोर्स के लिए देशभर में लाखों छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं। भारत में अगर किसी मेडिकल कॉलेज का सबसे बड़ा नाम लिया जाए तो वह ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी कि एम्स का होता है। लेकिन सिर्फ एम्स ही नहीं, कई सरकारी मेडिकल कॉलेज ऐसे भी हैं जो एम्स को जबरदस्त टक्कर देते हैं — पढ़ाई, फैकल्टी और इन्फ्रास्ट्रक्चर के मामले में।

यहां हम आपको बताएंगे कि NEET 2025 में कितनी रैंक लाकर आप एम्स या अन्य टॉप कॉलेज में दाखिला पा सकते हैं, साथ ही जानिए सरकारी कॉलेज की फीस कितनी होती है और इस बार का संभावित कटऑफ क्या रहने वाला है।

AIIMS DELHI में इतने रैंक वालों को मिलता है एडमिशन

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी एम्स दिल्ली में एडमिशन हर मेडिकल स्टूडेंट का सपना होता है। लेकिन इस कॉलेज में दाखिला उन्हीं को मिलता है जिनकी रैंक टॉप 50 या उससे आसपास की होती है।
पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो एम्स दिल्ली में दाखिला पाने वालों का स्कोर लगभग 710 से 720 के बीच रहा था। इसका मतलब साफ है कि अगर आपकी रैंक 1 से 50 के बीच है और स्कोर 690 से ऊपर है, तभी एम्स दिल्ली में सीट की उम्मीद की जा सकती है।

KGMU लखनऊ: टॉप रैंक के बाद छात्रों की पहली पसंद

एम्स के बाद जिस सरकारी कॉलेज का नाम मेडिकल के क्षेत्र में सबसे ज्यादा लिया जाता है, वह है — किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ
इस कॉलेज में हर साल नीट यूजी के माध्यम से एमबीबीएस में एडमिशन होता है। पिछले वर्ष के रिकॉर्ड देखें तो केजीएमयू में 1097 से 2199 रैंक तक के छात्रों को एमबीबीएस कोर्स में प्रवेश मिला था।
इस कॉलेज की गिनती उन मेडिकल संस्थानों में होती है जहां पढ़ाई, फैकल्टी और इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ फीस भी बेहद किफायती होती है।

सरकारी कॉलेज में MBBS की कितनी होती है फीस?

अगर सरकारी मेडिकल कॉलेज की फीस की बात करें तो यह बेहद कम होती है, खासकर प्राइवेट कॉलेजों की तुलना में:

  • ट्यूशन फीस – ₹18,000
  • डेवलपमेंट फीस – ₹2,000
  • एनरोलमेंट फीस – ₹1,000
  • एग्जाम फीस – ₹6,000
  • कौशन मनी (रिफंडेबल) – ₹10,000
  • लाइब्रेरी फीस – ₹2,000

अगर कुल जोड़ें तो सामान्य वर्ग के लिए सालाना फीस लगभग ₹54,600 होती है जबकि SC/OBC/ST के लिए यह ₹45,600 के आसपास रहती है।
वहीं अगर बात करें प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की, तो वहां एक साल की फीस ही ₹10 लाख से ₹20 लाख तक हो सकती है।

NEET UG 2025: कटऑफ इस बार कितना जा सकता है नीचे?

NEET 2025 के पेपर को लेकर इस बार छात्रों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। पेपर का स्तर कुछ हिस्सों में कठिन बताया गया है, ऐसे में कटऑफ गिरने की पूरी संभावना है

  • सामान्य श्रेणी में सेफ स्कोर की बात करें तो 487 से 500 तक को अच्छा स्कोर माना जा रहा है।
  • वहीं कटऑफ की बात करें तो इस बार सामान्य वर्ग के लिए यह 130 से 135 के बीच रह सकता है।
  • ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लिए कटऑफ 105 से 115 के आसपास जा सकता है।

NEET की फाइनल उत्तर कुंजी (Final Answer Key) और रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट neet.ntaonline.in पर जारी किए जाएंगे।

Leave a Comment